Mar 24, 2021
326 Views
0 0

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार का ट्वीट, राज्य में लॉकडाउन

Written by

देश भर में कोरोना का संकट तेज़ी से बढ़ रहा है। जिसको देख अब लोग काफी ज्यादा परे’शान हैं। इस बीच सबसे ज्यादा इस वाय’रस ने महाराष्ट्र के लोगों को अपना शिकार बनाया। हालांकि देश के और भी राज्य हैं जहां ये संक’ट तेज़ी से बढ़ रहा है। जिसमें से एक उत्तर प्रदेश भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा था। जिसमें बढ़ते संकट को देख राज्य में लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही थी। जानकारी के मुताबिक ये खबर फेक है। सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको फर्जी करार दिया।

उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना है। हाल ही में लॉकडाउन को लेकर कोई भी बात भी की गई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है।” हालांकि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की तादाद अब बढ़ने लगी है। लेकिन सरकार ने अब तक सिर्फ नियमों का स’ख्ती से पालन करने को कहा है। लॉकडाउन के बारे में कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

बढ़ते संकट को देख मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब राज्य में चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान करीब 500 लोगों का चालान भी काट दिया गया है। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इस अभियान के चलते मास्क न पहनने वाले 500 लोगों का चालान काटा जा चुका है। उन्होंने कहा कि “बाहर से आने वाले लोगों की वजह से हमारे यहां केसेस बढ़ रहे हैं। जिससे हम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट सभी जगह चेकिंग कर रहे हैं। अब तक लगभग 500 लोगों का चालान किया जा चुका है। जो लोग एपिडेमिक एक्ट का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उनके खिला’फ कार्रवाई भी की जाएगी। नोटिस भी चस्पा की जाएगी।”

VR Niti Sejpal

Article Tags:
Article Categories:
Healthcare · National · Social

Leave a Reply