Mar 21, 2021
440 Views
0 0

कांग्रेस के पूर्व सीएम ने सिंधिया पर ली चुटकी, “महाराज थे अब भाईसाहब बन गए”

Written by

भाजपा और कांग्रेस नेताओं हमेशा एक दूसरे के विरो’ध में रहते हैं। हमेशा एक दूसरे पर निशाना साधते हैं। ऐसा भी कई बार देखा गया है कि पार्टी के नेता विपक्ष में शामिल हो जाते हैं। बीते कुछ समय पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद उनके ऊपर खूब निशाना साधा गया था। हाल ही में एक बार फिर वह कांग्रेस का निशाना बन गए। कांग्रेस के नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिंधिया निशाना बनाते हुए जबरदस्त तं’ज कसा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों से जिन महाराज को महाराज बनाए रखा था। उनको भाजपा ने एक साल में भाई साहब बना दिया। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस द्वारा पेयजल संक’ट को लेकर एक आंदोलन शुरू किया गया है। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सिंधिया पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “मुझे तो दुख है, जब वह राज्यसभा में नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे थे। तभी मेरा मौका आया, तो मैंने कहा- महाराज जय हो आपकी। आप जितने अच्छे ढंग से पहले कांग्रेस का समर्थन करते थे, उतना ही आज भाजपा का कर रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री एवं लहार विधायक डॉ गोविंद सिंह, गोहद विधायक मेवाराम जाटव सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद थे। दरअसल, गोहद के बेसली बांध में पानी खत्म हो चुका है। जिसके कारण वहां रह रहे लोगों को काफी दि’क्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स’मस्या को दूर करने के लिए कांग्रेस ने ये आंदो’लन शुरू किया है।

VR Niti Sejpal

Article Tags:
Article Categories:
National · Politics

Leave a Reply