Mar 12, 2021
358 Views
0 0

रहेजा क्यूबीई ने आरोग्य संजीवनी पॉलिसी लॉन्च की

Written by

यह अनोखी पॉलिसी किफायती प्रीमियम पर व्यापक कवरेज देती है

 भारत के प्रमुख जनरल इंश्योरेंस ब्रैंड रहेजा क्यूबीई जनरल इंश्योरेंस (आरक्यूबीई) ने आज एक नया हेल्थ प्रॉडक्ट ”आरोग्य संजीवनी पॉलिसी“ लॉन्च की है। इस मानक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की शुरुआत आईआरडीएआई के दिशा—निर्देशों के अनुसार की गई है। इसके तहत मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने और दूसरी बीमारियों के इलाज के खर्च को पूरी तरह कवर किया जाएगा।

आरक्यूबीई के प्रबंध निदेशक और सीईओ पंकज अरोड़ा ने प्रॉडक्ट के लॉन्चल पर कहा,  ”रहेजा क्यूबीआई जनरल इंश्योरेंस में हमारा यह विश्वास है कि  हेल्थ इंश्योंरेस पॉलिसी कवर करना हर व्यक्ति और प्रत्येक परिवार के लिए काफी जरूरी है।  इस पॉलिसी की पेशकश महामारी के बाद के दौर में भी हेल्थ कवर को खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में भी प्रमुख भूमिका निभाएगी।  इस प्रॉडक्ट के रूप मं  पॉलिसीधारक और उनके परिवार को सुरक्षा चक्र प्रदान करना हमारा महत्वपूर्ण उद्देश्य  है। आरक्यूबीई के किसी दूसरे प्रॉडक्ट की तरह भारत में पहली बार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए काफी बेहतर पसंद होगी क्येंकि यह कवर अफोर्डेबल है और इसे लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। इसमे  उपभोक्ताओं के वित्तीय हितों का भी पूरी तरह से ध्यान रखा गया है।”

आरक्यूबीई की आरोग्य संजीवनी पॉलिसी से  किफायती प्रीमियम पर 1 लाख से 5 लाख रुपये का जरूरी हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। यह कवरेजफ्लोटर बीमा राशि के आधार पर किसी व्यक्ति या उसके परिवार के लिए उपलब्ध होगा। इस पॉलिसी के तहत कोरोना से पीड़ित होने पर मरीज के अस्पताल में भर्ती होने का खर्च भी कवर किया जाता है। अस्पताल में भर्ती होने से पहले या बाद का खर्चा, घर पर इलाज कराने, सड़क परएंबुलेंस और आयुष चिकित्सा से जुड़े खर्च को भी इस कवर में शामिल किया गया है। इसके अलावा इस पॉलिसी के तहत कुछ स्पेशलाइज्ड ट्रीटमेंट जैसे यूट्रीन आर्टरी इंबोलाइजेशन, एचआईएफयू, बैलून सिनुप्लास्टी, ओरल कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी को कवर किया जाता है। पॉलिसीधारक  लाइफ रिन्यूवल बेनिफिट के साथ सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक रूप से पॉलिसी का प्रीमियम किस्तों में भर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी का प्रीमियम 1 लाख रुपये की बीमित राशि के लिए  1823 रुपये से शुरू होता है। इसके लिए पॉलिसी होल्डर की उम्र18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। पॉलिसी की राशि पॉलिसीधारक की उम्र और उनके द्वारा इंश्योरेंस कराई गई राशि के आधार पर अलग—अलग होगी।

Article Tags:
· ·
Article Categories:
Banking and Finance · Business

Leave a Reply