Mar 3, 2021
371 Views
0 0

वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने सीआईएससी का पदभार संभाला

Written by

वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम ने आज चीफ ऑफ इंटेग्रेटिड स्टाफ टू चेयरमैन चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के रूप में पदभार संभाला। इस प्रतिष्ठित नियुक्ति के बाद वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण करके देश के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वाइस एडमिरल जैन को जुलाई 1982 में भारतीय नौसेना में कमीशन मिला था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन), कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर (मुंबई) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका) के पूर्व छात्र रहे हैं। फ्लैग ऑफिसर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (दिल्ली) के स्नातक भी हैं और उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

सीआईएससी के रूप में अपनी नियुक्ति से पूर्व वाइस एडमिरल जैन 38 साल से अधिक के अपने करियर के दौरान विभिन्न संचालन, स्टाफ एवं कमान पदों पर रहे हैं। उन्होंने स्वदेश निर्मित विध्वंसक आईएनएस मैसूर सहित चार युद्धपोतों की कमान संभाली है। उनकी तटीय नियुक्तियों में निदेशक, नौसेना इंटेलीजेंस (प्रोटोकॉल) और इंटेग्रेटिड मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (नौसेना), नई दिल्ली में निदेशक विदेशी संपर्क एवं प्रमुख निदेशक कर्मचारी जरूरत शामिल हैं। फ्लैग रैंक में पदोन्नति होने पर उन्होंने कर्नाटक नौसेना क्षेत्र और पूर्वी बेड़े की कमान भी संभाली है और पूर्वी नौसेना कमान के कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने से पूर्व वे नई दिल्ली में आईडीएस मुख्यालय में इंटेग्रेटिड स्टाफ के उप प्रमुख रहे हैं। उनकी विशिष्ट सेवा के लिए, उन्हें 2009 में विशिष्ट सेवा पदक, 2015 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2020 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

Article Tags:
·
Article Categories:
National

Leave a Reply