Site icon Khabaristan

एक्ट्रेस शमता अंचन ने बॉयफ्रेंड के संग रचाई शादी 

इन दिनों फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का सीजन चल रहा है। साल 2021 की शुरुआत में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधन चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस शमता अंचन (Shamata Anchan) का जुड़ गया है। शमता अंचन (Shamata Anchan) ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा (Gaurav Verma) से शादी कर ली है ।

शमता अंचन (Shamata Anchan) की वेडिंग सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सामने आए हैं। दरबार की एक्ट्रेस शमता अंचन ने 8 फरवरी 2021 को अपने परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली है ।इस दौरान शमता रेड कलर की गोल्डन बॉडर वाली साड़ी पहने नजर आए जिसमे वो बेहद सुंदर लग रही हैं। उन्होंने गोल्ड ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। तो वहीं गौरव वर्मा (Gaurav Verma) गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए। बता दें शमता अंचन के बॉयफ्रेंड गौरव वर्मा स्टारडम और लाइमलाइट से हर तरह से दूर रहते हैं। शमता अंचन (Shamata Anchan) ने अपने गॉर्जियस लुक्स और एक्टिंग से उन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाया।

अभिनेत्री शमता अंचन को मुख्य भूमिका ‘अंजलि सिंह रावत’ के लिए खूब पसंद किया गया। बाद में शमता अंचन को बिन कुछ कहे टीवी शो में देखा गया। हालांकि शमाता अंचन को उनके करियर में अब तक की सबसे बड़ी सफलता पिछले साल 2020 में मिली, जब उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की फिल्म दरबार में भूमिका निभाई थी।

VR Dhiren Jadav

Exit mobile version