Site icon Khabaristan

कलर्स के ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में प्रजापति दक्ष के किरदार में विश्वजीत प्रधान की शानदार परफॉर्मेंस के साथ प्रयाग यज्ञ की भव्यता का गवाह बनें

कलर्स के ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ ने भगवान शिव और देवी शक्ति के बीच की ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी के आकर्षक चित्रण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वर्तमान कहानी में, भगवान शिव और देवी सती के पवित्र विवाह के बाद, प्रजापति दक्ष प्रयाग यज्ञ आयोजित करने का निर्णय लेते हैं, और भगवान शिव को इसमें शामिल होने का आमंत्रण देते हैं। महान देवताओं और ऋषियों की उपस्थिति में यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाता है। जब भगवान शिव यज्ञ में पहुंचते हैं तो सभी उनसे यज्ञ का नेतृत्व करने का आग्रह करते हैं। हालांकि, इससे दक्ष क्रोधित हो जाते हैं, जिन्होंने भगवान शिव को अपमानित करने की योजना बनाई थी और, उनके दामाद की सभी प्रशंसा कर रहे थे, जिससे उन्हें निराशा होती है। गुस्से में दक्ष भगवान शिव का अपमान करते हैं और नंदी को भी श्राप देते हैं। फिर वह एक और भी बड़ा यज्ञ आयोजित करने की अपनी योजना की घोषणा करते हैं, और जानबूझकर भगवान शिव आमंत्रण नहीं देते हैं। यह निर्णय टकरावों की स्थितियां पैदा करता है जो शिव और शक्ति की पौराणिक गाथा की दिशा को बदल देता है।

 

प्रयाग यज्ञ के बारे में बात करते हुए, प्रजापति दक्ष की भूमिका निभा रहे विश्वजीत प्रधान कहते हैं, “शिव शक्ति- तप त्याग तांडव में दक्ष की भूमिका निभाना मेरे लिए किसी सपने जैसा अनुभव रहा है। दक्ष शक्ति और अधिकार का प्रदर्शन करते हैं, फिर भी उन्हें कुछ आंतरिक संघर्षों से निपटना होगा। मैं यह देखकर बेहद आभारी हूं कि दर्शकों ने मुझे दक्ष की भूमिका में इस तरह से अपनाया और इस शो को इतना प्यार दिया। प्रयाग यज्ञ के साथ मेरा किरदार एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचता है। यहीं पर भगवान शिव के प्रति उनका अनादर सबके सामने आता है। दिव्य विभूतियों की महागाथा में यज्ञ एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस सीक्वेंस को जीवंत बनाने में हमारी कड़ी मेहनत दर्शकों को पसंद आएगी और वे हमारे प्रयासों की सराहना करते रहेंगे।”

 

‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ हर सोमवार से रविवार रात 8:00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होता है

Exit mobile version