Site icon Khabaristan

कलर्स के ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में सती दहन की महागाथा का अनुभव लें

कलर्स के ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में भगवान शिव और देवी सती की दुनिया की पहली प्रेम कहानी के शानदार चित्रण ने उन दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया है, जो देवताओं की महिमा से भावुक हो रहे हैं। जबकि प्रेम की इस पौराणिक गाथा ने दर्शकों को प्रेरित किया है और उनके विश्वास की पुष्टि की है, अब समय आ गया है कि वे सती दहन के मार्मिक पल का अनुभव लें। सती दहन के सार की तीव्र भावनाओं के कारण, इस प्रदर्शित करना शो के निर्माताओं के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती थी। हालांकि, उनका समर्पण और कलात्मकता इतिहास की दिशा बदलने वाली प्रेम और बलिदान की इस गाथा को जीवंत करने का वादा करती है। सती दहन की आगामी कहानी आज भी प्रासंगिक है क्योंकि समाज में महिलाओं को हेय दृष्टि से देखा जाता है। सती के पिता दक्ष ने एक महायज्ञ के लिए शिव और सती को छोड़कर सभी महान देवताओं को आमंत्रित किया। सती बिना बुलाए यज्ञ में यह विश्वास करके आती है कि वह राजा से नहीं बल्कि अपने पिता से मिलेगी। दक्ष ने अपने अहंकार में न केवल शिव का अपमान किया बल्कि एक पत्नी और स्त्री के रूप में अपनी बेटी सती का भी अपमान किया। इस कारण से दिल दहला देने वाली एक घटना घटित होती है – सती दहन। जब सती अपनी योग शक्ति का उपयोग करके आत्मदाह कर लेती हैं, तो उसके बाद एक शोक संतप्त और गमगीन शिव तांडव के माध्यम से अपना दुःख व्यक्त करते हैं।

 

 

सती दहन के दिलचस्प सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए, शो के निर्माता, स्वास्तिक प्रोडक्शंस के सिद्धार्थ कुमार तिवारी कहते हैं, “दर्शकों ने शिव शक्ति – तप त्याग तांडव पर जो प्यार दिखाया है, मैं उसके लिए उनका धन्यवाद देता हूं। मैं पूरे दिल से मानता हूं कि यह ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी है, और दर्शकों ने मेरी व्याख्या को अपनाया है, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं। सती दहन की कहानी ने सदियों से हमारी संस्कृति और समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और हमें इस कहानी के मूल संदेश को समझना होगा और इसका चित्रण व प्रदर्शन इस प्रकार से करना होगा कि यह हमारे दर्शकों को सकारात्मक संदेश दे। मैं हमारी क्रिएटिव टीम, लेखकों, संगीत, वीएफएक्स, निर्देशकों और इनसे भी बढ़कर, हमारे कलाकारों का भी आभारी हूं जिन्होंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है, इस सीक्वेंस को जीवंत किया है और वांछित असर छोड़ा है। मुझे सचमुच भरोसा है कि महादेव के आशीर्वाद से यह सब हो रहा है। मेरी वाकई कामना है कि यह कहानी हमारी नई पीढ़ी को सही संदेश दे और उन्हें अपनी जड़ों को समझने और उसकी सराहना करने में मदद करे।”

 

‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ प्रत्येक सोमवार से रविवार रात 8:00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होता है।

 

Exit mobile version