Site icon Khabaristan

युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति

संस्कृति मंत्रालय पारंपरिक कला रूपों सहित विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में युवा कलाकारों को संबंधित क्षेत्रों में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इस योजना के तहत चयनित कलाकारों को 02 वर्ष की अवधि के लिए चार समान छह मासिक किस्तों में 5,000/-रुपये की छात्रवृत्ति प्रति माह प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए चयनित कलाकारों की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें किसी गुरु या संस्थान से कम से कम 5 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। कलाकारों का चयन मंत्रालय द्वारा गठित छात्रवृत्ति के लिए विशेषज्ञ समिति के समक्ष व्यक्तिगत साक्षात्कार/बातचीत में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।

 

पिछले पांच वर्षों के दौरान ‘विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों में युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति (एसवाईए)’ योजना घटक के तहत लाभान्वित युवा कलाकारों और इन कलाकारों को छात्रवृत्ति प्रदान करने पर किए गए व्यय का विवरण निम्नानुसार दिया गया है:

 

(लाख रूपये में)

 

वित्तीय वर्ष लाभान्वित युवा कलाकार प्रदान की गई छात्रवृत्ति पर खर्च

 

2018-19 1151 345.30

 

2019-20 1086 325.80

 

2020-21 1265 379.50

 

2021-22 1293 390.30

 

2022-23 396 118.80

 

यह संवितरण विद्वान/कलाकार द्वारा छह मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर निर्भर करता है। यह एक सतत प्रक्रिया है।

यह जानकारी आज लोकसभा में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी.किशन रेड्डी ने दी।

Exit mobile version