Oct 24, 2020
503 Views
0 0

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाए दी

Written by

भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाए दीं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में बसे हुए अपने देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

सदियों से चला आ रहा दुर्गा पूजा का त्योहार पूरे भारत में, विशेषकर पूर्वी भारत में दस दिन तक मनाया जाता है। त्योहार के दौरान श्रद्धालुगण बल, बुद्धि और सौभाग्य के लिए मातृदेवी की पूजा शक्ति-स्वरूपा देवी दुर्गा, विद्या एवं बुद्धि की देवी सरस्वती और समृद्धि-दायिनी देवी लक्ष्मी के रूप में करते हैं। दुर्गा पूजा, हमारी परम्परा में नारियों के सम्मान का प्रतीक है और इस अवसर पर हम सब को नारियों के सशक्तिकरण का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

ऐसी मान्यता है कि अजेय असुर पर विजय पाने के लिए देवी दुर्गा ने सभी देवताओं की सामूहिक शक्ति का प्रयोग किया था। इस त्योहार में हमें यह संदेश प्राप्त होता है कि इस कठिन समय में हम सब भी एकजुट होकर हर प्रकार के संकट पर विजय पा सकते हैं।”

Article Tags:
· ·
Article Categories:
Festival · Politics · Social

Leave a Reply