Site icon Khabaristan

सम्पूर्ण भारत का 4 अप्रैल, 2021 का मौसम पूर्वानुमान

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में डिप्रेशन एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। यह उत्तर-पूर्व दिशा में म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा।

दक्षिण ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है और एक ट्रफ ओडिशा से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे क्षेत्र पर है।

एक चक्रवाती सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और पश्चिम राजस्थान के आसपास के हिस्सों पर है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर मध्यम से भारी वर्षा हुई और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। असम के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की गतिविधियाँ दर्ज की गईं।

हीटवेव की स्थिति उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और रायलसीमा पर एक या दो स्थानों पर हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद स्पेल की तीव्रता और प्रसार बढ़ने की उम्मीद है।

VR Niti Sejpal

Exit mobile version