Mar 25, 2021
346 Views
0 0

असम चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, दो विधायकों ने लगाया पार्टी पर..

Written by

असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सामने आए सभी सर्वे और ओपिनियन पोल में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से सत्ता में वापसी दिखाई जा रही है। लेकिन दूसरे तरफ भाजपा के लिए राज्य में मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल असम में विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नारा’ज भाजपा के ही 2 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि 2 विधायकों ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पाल और शिलादित्य देव है। आपको बता दें कि इन दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी से अलग होने के बाद राजनी’तिक दल पर कुछ गंभीर आ’रोप लगाए हैं। उन्होंने आरो’प लगाया है कि भगवा दल के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ साजिशें रची है। इससे पहले भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सुम रोंगहांग दीफू विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देकर रविवार को विप’क्षी दल कांग्रेस में शा’मिल हो गए थे। गौरतलब है कि असम में तीन चरणों में विधानसभा चु’नाव होंगे।

पहला चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान दो अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा है। दो मई को मतों की गणना होगी। चुनावों में कोई हिंसा या उपद्रवी माहौल खराब न करें इसके लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियों की तैनाती की जाएगी।आपको बता दें कि असम में 126 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए मतदान होने वाला है।

जिसे पहले टाइम्स नाउ और सी-वोटर ने एक ओपिनियन पोल सर्वे करवाया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है। इस सर्वे में सर्बानंद सोनोवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। हालांकि इस सर्वे में ये भी नजर आ रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की तरफ से एनडीए को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

VR Niti Sejpal

Article Tags:
Article Categories:
Politics

Leave a Reply