Apr 1, 2021
372 Views
0 0

भारतीय वैक्सीन से भूटान में 100% वैक्सीनेशन, भूटानी बच्ची ने दिल छूने वाले अंदाज में कहा- Thank You!

Written by

थिम्फू: वैसे तो भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है और अलग अलग देश अलग अलग अंदाज में भारत को शुक्रिया कह रहे हैं लेकिन भुटान की एक बच्ची ने जिस अंदाज में भारत को धन्यवाद कहा है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। भूटान के बाल कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों का दिल इस वीडियो को देखकर पिघल रहा है।

भूटानी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और भूटान में भारत की एम्बेसडर रूचिरा कंबोल ने ट्वीटर पर बच्ची का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में भूटान की बाल कलाकार खेनब येदजिन सेल्डन भारत की सरकार और भारतीय जनता को वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद कह रही है। वैक्सीन शेयर करते हुए भारतीय एंबेसडर ने लिखा है कि ‘खेनब, आपका थैंक यू ने हमारा दिल जीत लिया है’। इस वीडियो क्लिप में सबसे पहले खेनब लोगों को अपना परिचय देती है और फिर बेहद क्यूट और प्यारे अंदाज में भारत सरकार को कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद करती हैं। वीडियो के आखिर में खेनब एक बार फिर से भारत को शुक्रिया कह रही हैं। खेनब का ये वीडियो हजारों लोगों ने ट्वीटर पर शेयर किया है और दिल जीतने वाला वीडियो बताया है।

VR Niti Sejpal

Article Tags:
Article Categories:
International · National

Leave a Reply