Sep 29, 2020
480 Views
0 0

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लगातार तीसरी बार 2020 में इंडिया’ज बेस्‍ट वर्कप्‍लेसेस की सूची में शामिल हुआ

Written by

इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेसेस फॉर वीमन 2020 की शीर्ष 50 की सूची में नेटवर्क हुआ शुमार, इस वर्ष लगातार तीसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क® से मिली है मान्यता

ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) को भारत में महिलाओं के लिए शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की 2020 की सूची (इंडियाज बेस्ट वर्कप्लेसेस फॉर वीमन 2020) में शुमार किया है। इस तरह एसपीएन ने ‘एम्प्लॉयर ऑफ चॉइस’ के रूप में अपने रुतबे को और मजबूत कर लिया है। यह समूह को मिली तीसरी सराहना है। इससे पहले उसे जून 2020 में ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट की इंडिया’ज बेस्ट कंपनीज टू वर्क फॉर 2020 और इंडिया’ज बेस्ट वर्कप्लेसेस इन मीडिया 2020 सूचियों में शामिल होने का गौरव मिल चुका है। 

ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट अपनी कठोर और वस्तुनिष्ठ कार्यप्रणाली के जरिए संगठनों को अत्‍यधिक भरोसे वाली संस्कृतियों के विकास के माध्यम से दुनिया भर में बेहतरीन कार्यस्थलों की पहचान करने, उसका निर्माण करने और उसे कायम रखने में मदद करता है। 800 संगठनों और 21 उद्योगों में फैले इस साल के अध्ययन में, एसपीएन लैंगिक समानता और कामकाज में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के मामले में अगुआई करता है।

एसपीएन में, लोगों, जुनून और उद्देश्य को इस तरह जोड़ा गया है कि वह कर्मचारियों को, ‘साधारण से परे दास्तानें सुनाने’ के लिए सक्षम बनाता है। अपने कर्मचारियों, खासतौर पर महिलाओं को अनुकूल वातावरण प्रदान करना हमारे नेटवर्क के लिए एक रणनीतिक प्राथमिकता है, ताकि उन्हें अपने व्यक्तिगत और पेशेवराना करियर में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद मिल सके।

 

एसपीएन में, समावेशन एक मजबूत सांस्कृतिक धागा है जो कर्मचारियों को पथप्रवर्तक, प्रीमियम और प्रगतिशील कंटेंट तैयार करने के लिए प्रेरित करता है। ‘एम्प्लॉयर ऑफ चॉइस’ के तौर पर एसपीएन नियमित

रूप से वर्किंग मदर एंड अवतार द्वारा भारत में महिलाओं के लिए 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में चुना जाता रहा है। इसकी ‘कल्याण’, ‘कामकाज में सार्थकता’, और सीखने-सिखाने की प्रथाओं को चैंबर्स डी एंड आई (एपीएसी), यूके, बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड और पीपलस्ट्रॉन्ग ने सम्मानित किया है।

टिप्पणियां:

एन.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक और सीईओ, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन):

“इंडिया’ज बेस्ट वर्कप्लेसेस फॉर वीमन 2020 में शुमार होना एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है, जो विविधता की शक्ति में हमारे विश्वास को प्रतिबिंबित करती है। इस सराहना ने एक समावेशी उद्योग अग्रणी के तौर पर एसपीएन के रुख को मजबूत किया है और एक एम्प्लॉयर ऑफ चॉइस के लिए मापदंडों को और ऊंचा उठा दिया है। मैं इस सम्‍मान को हमारे जुनूनी और प्रतिबद्ध कार्यबल को समर्पित करता हूं।”

मनु वाधवा, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन):

“एसपीएन में, कर्मचारी की आवाज सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण है। एक समानतापूर्ण कार्यस्थल होने की यह मान्यता बढ़े हुए उत्साह, समानुभूति और जुनून के जरिए भरोसे, जुड़ाव और परवाह की संस्कृति बनाने की दिशा में हमारी कोशिशों का एक सबूत है। लगातार जीत हमें इस दिशा में अपने प्रयासों को सतत रूप से बढ़ाने की ताकत देती है।” 

Article Tags:
·
Article Categories:
Entertainment · Films & Television

Leave a Reply