Aug 11, 2023
182 Views
0 0

अरुणाचल रंग महोत्सव अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक छवि का उत्सव है और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों के अनुरूप है: प्रधानमंत्री

Written by

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में अरुणाचल रंग महोत्सव के मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के ट्वीट को साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“अरुणाचल रंग महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक छवि का उत्सव है। यह एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सिद्धांतों के अनुरूप है। यह देख कर अच्छा लगा कि यह कार्यक्रम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया जा रहा है।”

Article Categories:
Art and Culture · Culture · Festival

Leave a Reply