Site icon Khabaristan

BMW इंडिया के नेटवर्क में लगातार बढ़ोतरी: राजकोट में गैलप्स आटोहाॅस होगा BMW का प्रतिनिधि

अत्याधुनिक BMW फैसिलिटी NEXT का समृद्ध डिजिटल अनुभव

आधुनिक प्रौद्योगिकियों से संचालित ग्राहक सेवा- BMW काॅन्टेक्टलैस, BMW स्मार्ट वीडियो और BMW स्मार्ट रिपेयर सेवाएँ

BMW प्रीमियम सिलेक्शन – सही देखभाल के साथ इस्तेमाल की गई कारों पर सर्वश्रेष्ठ सौदे

नवीनतम BMW लाइफस्टाइल और ऐक्सेसरीज

#BMWFacilityNEXT #BMWService #BMWIndia

 

BMW इंडिया ने आज राजकोट में अपने अत्याधुनिक BMW फैसिलिटी NEXT के शुभारंभ की घोषणा की | गैलप्स आटोहाॅस एक पूर्ण विकसित एकीकृत रिटेल और सर्विस फैसिलिटी के साथ BMW का प्रतिनिधित्व करेगा | नवीनतम BMW फैसिलिटी NEXT के सिद्धान्त पर आधारित इस फैसिलिटी में दोनों नई और इस्तेमाल की गई  BMW कारों की रेंज हैं | यह फैसिलिटी गोंडल रोड, सर्वे No. 390, प्लाॅट No. 611, राजकोट, गुजरात 360004 में स्थित है |

इस फैसिलिटी का नेतृत्व श्री अनुज पुगलिया, डीलर पिं्रसिपल, गैलप्स आटोहाॅस के अधीन है | गैलप्स आटोहाॅस अहमदाबाद में सेल्स और सर्विस केन्द्रों के साथ BMW इंडिया का प्रतिनिधित्व करता है |

BMW फैसिलिटी NEXT काॅन्सेप्ट BMW डीलर नेटवर्क के अगले विकासक्रम का निरूपण है। इसे सभी संपर्क केन्द्रों पर उपभोक्ताओं के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव उत्पन्न करने के अनुरूप डिजाइन किया गया है। आधुनिक वास्तुशिल्प, आकर्षक डिजाइन, नए युग की तकनीकें और विषिष्ट ‘इसेटा बार’ संपूर्ण फैसिलिटी में अपनी खूबियों के साथ BMW ग्रुप ब्रांड्स के पहलुओं की भी झलक प्रस्तुत करते हैं।

श्री विक्रम पावाह, प्रेसिडेंट, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, “BMW इंडिया एक सम्मोहक ब्रांड अनुभव प्रदान करने और ग्राहकों के लिए बेमिसाल आनंद उत्पन्न करने के प्रति वचनबद्ध है। BMW फैसिलिटी NEXT की संरचना में इस सिद्धान्त की जीवंत छवि दिखाई देती है। गुजरात हमारे लिए हमेषा ही एक बहुत महत्वपूर्ण बाजार रहा है और यहाँ विकास की प्रचुर संभावना है। गैलप्स आटोहाॅस इस क्षेत्र में BMW का एक मजबूत सहयोगी रहा है और आज पष्चिम भारत में तेजी से उभरते बाजारों में से एक, राजकोट में उन्हें अपना डीलर पार्टनर नियुक्त करके हम अपने संबंध को और अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं | ”

श्री तनुज पुगलिया, डीलर पिं्रसिपल, गैलप्स आटोहाॅस ने कहा कि, “हमे राजकोट में BMW फैसिलिटी NEXT के साथ BMW का प्रतिनिधित्व करके बेहद खुषी हो रही है। यह अनूठा फाॅर्मेट, लोकेशन और प्रीमियम आॅटोमोटिव बाजार में हमारी विषेशज्ञता से हमें सौराष्ट्र क्षेत्र में वर्तमान और संभावित ग्राहकों को BMW स्वामित्व तथा सेवा का एक बेजोड़ अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी। हमें पक्का यकीन है कि हम भारत easa BMW की बढ़ती सफलता के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे | ”

नई फैसिलिटी लगभग 26,250 sq. ft के विषाल क्षेत्रफल में फैली है और इसमें दो स्तर हैं . व्हीकल डिस्प्ले एरिया, BMW प्रीमियम सिलेक्षन डिस्प्ले एरिया और वर्कषाॅप सेक्षन। षोरूम में छः BMW कार प्रदर्षन के लिए रखी गई हैं जिनके साथ एक एक्सपीरियंस जोन है। बड़े स्क्रीन पर प्रदर्षित वर्चुअल प्रोडक्ट प्रेजेंटेशन (VPP) एक कार काॅन्फीगरेटेर के साथ ग्राहकों को अपनी पसंद के अनुसार कार का चुनाव और मूल्यांकन करने में मदद मिलती है। ग्राहकों के लिए कस्टमर लाउंज का परिवेश सुकून देने वाला है जहाँ वे सबसे बेहतरीन काॅफी का आनंद लेते हुए वाहन के स्वामित्व से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर सकते हैं।

इस फैसिलिटी परिसर में वर्कषाॅप के औजारों, उपकरण और प्रदर्षन में रखी कारों की संपूर्ण सैनिटाइजेशन प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाता है।

Exit mobile version