Site icon Khabaristan

IPL 2022: चेन्नई-कोलकाता के बीच 26 मार्च को पहला मैच, 65 दिनों में खेले जाएंगे 12 डबल हेडर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2022 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट की दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 28 मार्च को आमने-सामने होंगी।

 

लीग चरण का फाइनल मैच भी वानखेड़े में खेला जाएगा। मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने कहा कि प्लेऑफ की घोषणा बाद में की जाएगी। 65 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 12 दिनों में दो मैच (डबल हेडर) होंगे। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे जबकि दूसरा मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा।

 

पहला डबल हेडर 27 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में और दूसरा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा। इस बार लीग के सभी 70 मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। मुंबई में कुल 55 मैच खेले जाएंगे जबकि पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। 20-20 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। 15 मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Exit mobile version