Mar 30, 2022
133 Views
0 0

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद हैदराबाद को लगा झटका, कप्तान केन विलियमसन पर लगा जुर्माना

Written by

राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मिली बड़ी हार से सनराइजर्स हैदराबाद को एक और झटका लगा है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। विलियमसन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और महज 2 रन पर आउट हो गए।

 

 

सनराइजर्स हैदराबाद सीजन का अपना पहला मैच खेलने के लिए उतरी और कप्तान पर राजस्थान के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट से संबंधित इस सीजन में टीम का यह पहला अपराध है।सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

 

इस सीजन में यह दूसरी बार है जब किसी कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को यह पेनल्टी झेलनी पड़ी थी।

Article Tags:
·
Article Categories:
Sports

Leave a Reply