May 4, 2021
287 Views
0 0

J&K के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन

Written by

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन हो गया है। 94 वर्षीय जगमोहन ने सोमवार देर रात दिल्ली में आखिरी सांस ली। वह जम्मू कश्मीर के गवर्नर रहने के अलावा केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगमोहन मल्होत्रा के निधन पर दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने उनके निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा है कि वे एक बेहतरीन प्रशासक और प्रख्यात विद्वान थे।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘जगमोहन जी का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। वह एक बेहतरीन प्रशासक और प्रख्यात विद्वान थे, उन्होंने सदा भारत की बेहतरी के लिए काम किया। मंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में नई नीतियां बनाई गईं’। बता दें कि जगमोहन पहली बार 1996 में लोकसभा के लिए चुने गए थे। बाद में उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में शहरी विकास और पर्यटन मंत्रालय का भी जिम्मा संभाला था।

VR Niti Sejpal

Article Tags:
Article Categories:
National · Politics

Leave a Reply