Site icon Khabaristan

UP Panchayat Elections : इटावा में समाजवादी पार्टी को पटखनी देने के लिए बीजेपी ने बनाई ये रणनीति !

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए रमाकांत रावत को जिले का प्रभारी बनाया है | इसी अभियान के तहत भरथना विधानसभा क्षेत्र के सभी 10 वार्डों में बैठकें आयोजित की गई |

इटावा. समाजवादियों के गढ़ इटावा (Etawah) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) में अपना झंडा गाड़ने के लिए गांव-गांव चैपाल करने मे जुट गई है | बीजेपी नेताओं का ऐसा मानना है कि अगर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को पटखनी देनी है तो फिर गांव की ओर रूख करना होगा | इसी कड़ी में गांव-गांव चैपाल का सहारा लिया जा रहा है | भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किये गये गांव-गांव चैपाल कार्यक्रम को 18 मार्च तक संचालित किया जायेगा। जिले के प्रत्येक वार्ड में सभी ग्राम पंचायत में ग्राम चैपाल लगाने के निर्देश पार्टी हाईकमान की ओर से मिले हैं |

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए रमाकांत रावत को जिले का प्रभारी बनाया है | इसी अभियान के तहत भरथना विधानसभा क्षेत्र के सभी 10 वार्डों में बैठकें आयोजित की गई | लखना मंडल के तहत आने वाले महेवा तृतीय वार्ड की बैठक ईश्वरीपुरा चैराहा पर मंडल अध्यक्ष विनय चैहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | भरथना प्रथम एवं द्वितीय मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की संयुक्त बैठक पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव व राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई. इसी तरह चकरनगर मंडल के प्रथम वार्ड में भी गांव चैपाल लगी|

VR Niti Sejpal

Exit mobile version