Nov 18, 2022
130 Views
0 0

प्रधानमंत्री ने पूर्व भारतीय राजनयिक श्री अबसार बेउरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया

Written by

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व भारतीय राजनयिक श्री अबसार बेउरिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“श्री अबसार बेउरिया को राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने ओडिया भाषा एवं संस्कृति के एक महान उन्नायक के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति: पीएम”

Article Tags:
· · ·
Article Categories:
Mix

Leave a Reply