Feb 9, 2023
170 Views
0 0

अरमान बनना आसान था क्योंकि मैं उसी की तरह भावुक और साहसी हूँ!, यह कहना है गश्मीर महाजनी का जो कलर्स के ‘तेरे इश्क़ में घायल’ में अरमान ओबेरॉय का किरदार निभा रहे हैं

Written by

 

हमें इस शो के बारे में कुछ बताएँ।

उत्तर : ‘तेरे इश्क़ में घायल’ एक वर्जित प्रेम कहानी है जिसमें दो वेयरवुल्‍फ प्रतिद्वंद्वी अरमान और वीर तथा पड़ोस की एक लड़की, ईशा को दिखाया गया है जो लैंड्सडेल नामक एक रहस्यमय शहर में रहते हैं। जहाँ एक प्रेम त्रिकोण बन रहा होता है, वहीं उन तीनों पर शहरी और दूसरे सांसारिक खतरे मंडरा रहे होते हैं। इसकी कहानी इस पर केन्द्रित है कि क्या अरमान, वीर और ईशा को उनका शाश्वत प्यार मिल पाएगा। इसके खिलाफ बड़ी चुनौतियां यह हैं कि लैंड्सडेल के निवासी वेयरवुल्‍फ इंसानों से छुटकारा पाने की तैयारी कर रहे हैं और शहर को एक आसन्न विनाश निगलने ही वाला है। यह देखने लायक होगा, कि क्या तीनों अपनी लड़ाई को दरकिनार करते हैं, क्योंकि संसार की नियति उन पर ही निर्भर है।

 

इस शो में अपने किरदार के बारे में हमें बताएँ।

उत्तर : मैं इसमें अरमान ओबेरॉय का किरदार निभाने वाला हूँ। वह एक रहस्यमय, विचारशील, दयालु और केयरिंग आदमी है। इसके बावजूद कि वह एक वेयरवुल्‍फ है, वह इंसानों के प्रति सहानुभूति रखता है, उनका शिकार नहीं करता और ज़िंदा रहने के लिए जानवरों का शिकार करता है। इसी कारण से वह वीर के जैसा प्रभावशाली नहीं है। लेकिन उसका एक स्याह पक्ष भी है, और वह खुद से नफरत और खुद का विनाश करने वाला हो सकता है।

 

आपने यह किरदार करने का चुनाव क्यों किया?

उत्तर : एक ऐक्टर के रूप में मैंने मराठी मनोरंजन उद्योग में टेलीविज़न पर और फिल्मों में अनेक रोल्स किये हैं। अब मैं रास्ता बदल रहा हूँ और हिंदी मनोरंजन उद्योग में फिक्‍शनल शोज के क्षेत्र में कदम रख रहा हूँ। रोमांटिक फैंटेसी जोनर में बहुत अलग रोल में दिखने के विचार ने मुझे रोमांचित किया। यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है जहाँ मैं हिंदी-भाषी दर्शकों को अपनी प्रतिभा दिखा सकता हूँ। इस शो के लिए हाँ कहना इस साल का मेरा सबसे आसान फैसला था।

 

इस किरदार को पाने और इसे करने में आपको किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा?

उत्तर : ऐसी कोई चुनौती नहीं थी। वेयरवुल्‍फ इंसान के साथ सहानुभूति रखने के लिए क्या करना चाहिए, इसे जानना-समझना रोमांचकारी था। मुझे यह ध्यान रखना था कि मैं एक रहस्यमय प्राणी का रोल कर रहा हूँ। यह मेरे लिए एक स्पेशल फर्स्ट है और मैं अपना बेस्‍ट देना चाहता था। आप अपनी भूमिका के जुड़ा हुआ महसूस करने लगते हैं तो आधा काम ऐसे ही हो जाता है। अरमान बनना आसान था क्योंकि मैं उसकी की तरह भावुक और साहसी हूँ।

 

झलक दिखला जा के बाद इतना मुश्किल फिक्शनल शो करने का अनुभव कैसा है?

उत्तर : झलक दिखला जा के लिए ढेर सारा प्यार पाना एक अद्भुत अहसास है। चैनल में एक फिक्शनल शो के लिए मुझ पर भरोसा जताया है और मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह ठीक वैसा अवसर है जो दर्शकों को मेरी प्रतिभा दिखलाएगा। हर नई चीज, जिसकी आप कोशिश करते हैं, उसमें आपको अगले स्तर पर आगे बढ़ने के लिए बहुत कुछ जानने और सीखने के लिए होता है। यही कारण है कि मैं मुश्किलों से परेशान नहीं हूँ। मैं इसके नएपन में इतना डूब गया कि और कुछ सोचने की ज़रूरत नहीं थी।

 

 

 

यह शो दूसरे शोज से कैसे अलग है?

उत्तर : ‘तेरे इश्क़ में घायल’ दो प्रतिद्वंद्वी वेयरवुल्‍फ की एक अद्भुत कहानी है, जो एक साधारण लडकी से प्यार कर बैठते हैं और इसका नतीजा जटिलताओं के रूप में सामने आता है। यह शो जो सुपरनैचरल टच देता है, वह असाधारण है। इसकी थीम एकदम ख़ास है और अभी तक नहीं देखी गई है। साथ ही इसमें टीवी पर वीएफ़एक्स का कुछ शानदार इस्तेमाल किया गया है। इसमें प्रेम कहानी को बेहतरीन ढंग से चित्रित किया गया है और यह कुछ ऐसा है जिससे दर्शक खुद को जुड़ा पायेंगे। मेरा मानना है कि यह शो अलग है क्योंकि इसमें असली मनोरंजन के सभी तत्त्व – प्यार, लड़ाई, ड्रामा और एक शानदार कहानी, सभी कुछ है।

 

7. नागिन, ससुराल सिमर का, पिशाचिनी आदि जैसे सुपरनैचुरल शोज कलर्स पर काफी हिट रहे हैं। दर्शकों ने इन्‍हें खूब पसंद किया। इस शो से आपकी क्‍या उम्‍मीदें हैं?

उत्तर : मुझे उम्‍मीद है कि दर्शक हमारे शो एवं इसके किरदारों को पसंद करेंगे। शो का कॉन्‍सेप्‍ट अनूठा है और हमने इसे दर्शकों के लिए एक शानदार अनुभव बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्‍मीद है कि दर्शकों को यह शो देखने में खूब मजा आएगा और यह कलर्स पर पहले के फैंटेसी फिक्‍शन शोज की तरह एक बड़ा हिट साबित होगा।

 

8. अपने को-ऐक्टर्स करण कुंद्रा और रीम शेख के बारे में कुछ बताइये।

उत्तर : करण एक विलक्षण ऐक्टर और मस्तीखोर आदमी है। उनके और रीम के साथ तालमेल बिठाना बहुत आसान था। हम मनोरंजन और फिटनेस के प्रति अपने लगाव से बंधे हैं। रीम बहुत प्यारी लड़की और सुपर-टैलेंटेड ऐक्टर है। टीम में हर कोई काफी सपोर्टिव है, मुझे एक बड़े परिवार के हिस्सा जैसा महसूस होता है।

 

9. लोग इंतजार कर रहे हैं कि क्या आने वाला है। उन्हें क्या उम्मीद करनी चाहिए?

उत्तर : इस तरह की कहानी भारतीय टेलीविज़न पर पहले कभी नहीं दिखाई गई है। दर्शक विजुअली एक जबर्दस्‍त कहानी की उम्मीद कर सकते हैं जो क्रिएटिविटी की बुलंदी पर है। इसकी कहानी दर्शकों को अपने रोमांचक पलों, ड्रामा, और अप्रत्याशित ट्विस्ट से बाँधकर रखेगी।

 

आप दर्शकों को क्या सन्देश देना चाहेंगे?

उत्तर : यह शो हर किसी के लिए है। यह रहस्यमय प्राणियों की दुनिया को जीवंत करता है और इसमें प्रेम के दिलकश पल हैं। यह धोखा, सर्वाइवल, और अच्छे एवं बुरे के बीच लड़ाई जैसी थीम्स का चित्रण करता है। इसमें मनोरंजन, रोमांच और रहस्य की भरमार है और दर्शक हमेशा उत्सुक रहेंगे कि आगे क्या होने वाला है। यह मनोरंजन का एक पूरा पैकेज है, जिसे दर्शक बेशक पसंद करेंगे।

 

 

देखिए ‘तेरे इश्‍क़ में घायल’, 13 फरवरी से, हर सोमवार से बुधवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स पर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article Categories:
Entertainment

Leave a Reply