Sep 4, 2023
37 Views
0 0

कलर्स के ‘शिव शक्ति- तप त्याग तांडव’ के पुनीत वशिष्ठ कहते हैं, “मानव जाति में माने गए सबसे महान ऋषि की भूमिका निभाना सम्मान की बात है”

Written by

कलर्स की महागाथा ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ दो सबसे सम्मानित देवताओं – शिव और शक्ति की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह शो उनके कर्तव्य, त्याग और अलगाव की यात्रा को दर्शाता है, जिससे होकर वे तप, त्याग और तांडव की ओर जाते हैं। पहले भी एक भव्य कैनवास पर पौराणिक शैली का शो तैयार करने के बाद, कलर्स और पौराणिक कहानियां पेश करने में माहिर सिद्धार्थ कुमार तिवारी एक विज़ुअली अद्भुत गाथा लेकर आए हैं जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ सोमवार से रविवार रात 8 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होता है।

 

साक्षात्कार के अंश नीचे दिए गए हैं:

 

1. हमें शिव शक्ति- तप त्याग तांडव के बारे में कुछ बताएं।

A. शिव शक्ति – तप त्याग तांडव एक पौराणिक शो है जो शिव और शक्ति के बीच की ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी दर्शाता है। मौजूदा कहानी में, महायज्ञ के दौरान प्रजापति दक्ष द्वारा भगवान शिव का अपमान किया जाता है जिससे सती दहन होता है, और इस कारण से घटित होने वाली घटनाओं के कारण ही दुनिया वैसी बन जाती है, जैसी हम आज इसे देखते हैं। दूसरी ओर, तारकासुर इंद्र और देवताओं को परास्त करने और स्वर्ग लोक पर कब्ज़ा करने हेतु आवश्यक शक्ति पाने के लिए बहुत समय से तपस्या कर रहा है।

 

2. शो में अपने किरदार के बारे में बताएं।

A. मैं ‘शिव शक्ति – तप त्याग तांडव’ में भगवान ब्रह्मा के पुत्र देवर्षि नारद की भूमिका निभा रहा हूं। नारद को सदा यात्रा करने वाले संगीतकार और ज्ञान देने वाले बुद्धिमान ऋषि के रूप में जाना जाता है। उन्हें भूत, वर्तमान और भविष्य से संबंधित ज्ञान का वरदान मिला था। जब भी वह प्रकट होते हैं तो उन्हें अक्सर ‘नारायण, नारायण’ का जाप करते देखा जाता है और वह भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

 

3. आपने शो में यह पौराणिक किरदार निभाने का विकल्प क्यों चुना?

A. एक शैली और जीवन जीने के तरीके के रूप में, पौराणिक कथाएं मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मानव जाति में माने गए सबसे महान ऋषि की भूमिका निभाना सम्मान की बात है। उनके पास ब्रह्मांड में कहीं की भी यात्रा करने की क्षमता थी। हम नारद मुनि की बुद्धि, ज्ञान और भगवान विष्णु के प्रति भक्ति कारण, उनकी पूजा करते हैं। वह शरारती हैं और मज़ाकिया अंदाज़ में अपनी बात कहने से नहीं डरते हैं। निर्माता सिद्धार्थ कुमार तिवारी के नज़रिये का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है।

4. अपने दर्शकों के लिए आपका क्या संदेश है?

A. शिव शक्ति – तप त्याग तांडव का उद्देश्य ऐसा आध्यात्मिक ज्ञान देना है जो अनंत काल तक प्रासंगिक रहेगा। यह गाथा हमें अपनी आंतरिक शक्ति को खोजने और अपने भीतर की दिव्यता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

 

 

 

 

Article Categories:
Entertainment · Films & Television

Leave a Reply