Oct 21, 2022
70 Views
0 0

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के श्री केदारनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना की

Written by

आंतरिक गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया

 

 

आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का दौरा किया

 

मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

 

केदारनाथ धाम परियोजना के श्रमजीवियों के साथ बातचीत की

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केदारनाथ का दौरा किया और श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा- अर्चना की। पारंपरिक पहाड़ी पोशाक धारण कर प्रधानमंत्री ने आंतरिक गर्भगृह में रुद्राभिषेक किया और नंदी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री ने आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का भी दौरा किया और मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम परियोजना के श्रमजीवियों से भी बातचीत की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त जनरल गुरमीत सिंह भी प्रधानमंत्री के साथ थे।

 

 

 

केदारनाथ सबसे महत्वपूर्ण हिंदू मंदिरों में से एक है। यह क्षेत्र सिखों के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक – हेमकुंड साहिब के लिए भी विख्‍यात है। संचालित की जा रही कनेक्टिविटी परियोजनाएं धार्मिक महत्व के स्थलों तक पहुंच को सुगम बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार लाने के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Article Tags:
·
Article Categories:
Spiritual

Leave a Reply