Mar 26, 2021
322 Views
0 0

सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों का भारत बंद, खाप पंचायतें रोकेंगी ट्रेन, अनाज मंडियों की भी हड़ताल!

Written by

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज यानी 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हरियाणा में देखने को मिलेगा. कई सामाजिक संगठनों, खाप पंचायतों और यहां तक कि राजनीतिक दलों ने भी भारत बंद का समर्थन किया है. बता दें कि सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक भारत बंद किया जाएगा.

चंडीगढ़: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन बीते 4 महीने से जारी है. आंदोलन को मजबूती देने के लिए समय-समय पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से विभिन्न अभियानों का आयोजन होता है. इसी कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है. इस दौरान दुकानों, बाजारों और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा. एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी. बता दें कि सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक भारत बंद किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसका सबसे बड़ा असर हरियाणा में देखने को मिलेगा.

किसानों के भारत बंद को लेकर हरियाणा की खाप पंचायतों ने भी तैयारी कर ली है. हरियाणा की ज्यादातर खाप पंचायतों ने भारत बंद को पूर्ण समर्थन दिया है. गुरुवार को फोगाट खाप और सांगवान खाप ने चरखी दादरी में किसान संगठनों के साथ बैठक की थी. बैठक में ये फैसला लिया गया था कि सड़कों को रोकने का काम फोगाट खाप करेगी और रेल मार्ग को सांगवान खाप रोकेगी.

VR Niti Sejpal

Article Tags:
Article Categories:
National · Social

Leave a Reply