Dec 29, 2023
30 Views
0 0

5 करोड़ से अधिक आभा(एबीएचए) खाते खोले गए

Written by

एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करते हुए, वर्तमान में जारी आयुष्मान भव अभियान के दौरान 5 करोड़ से अधिक आभा(एबीएचए) खाते खोले गए हैं। इसके अलावा, कुल 4,44,92,564 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 1,15,923 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया हैं। यह 28 दिसम्बर, 2023 तक के डेटा को प्रतिबिंबित करता है।

 

 

 

 

वर्तमान में आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत, 28.12.2023 तक 13,84,309 स्वास्थ्य मेलों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों में संयुक्त रूप से लोगों की भागीदारी 11,30,98,010 तक पहुंच चुकी है।

 

 

 

 

स्वास्थ्य मेलों में निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं:

 

 

 

 

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेले: 13,49,356 आयुष्मान आरोग्य मंदिर मेलों का सफलतापूर्वक आयोजन और संचालन किया गया और इन मेलों में 9,76,56,060 लोगों ने भागीदारी की। इन मेलों में 9,21,783 स्वास्थ्य, योग, ध्यान के साथ 1,02,90,345 टेली परामर्श शामिल थे। 6,41,70,297 लोगों को निःशुल्क दवाएं दी गईं और 5,10,48,644 लोगों को निःशुल्क निदान सेवाएं प्रदान की गईं। 74,04,356 लोगों को आयुष सेवाएं दी गईं और 10,99,63,891 लोगों को जीवनशैली गतिविधियों के लिए परामर्श दिया गया। 45,43,705 गर्भवती माताओं ने पहली तिमाही में पंजीकरण कराया और उनका पहला एब्सोल्यूट न्यूट्रोफिल काउंट (एएनसी) चेकअप पूरा किया गया और 29,83,565 माताओं और 49,44,359 बच्चों का टीकाकरण दिया गया। 18,94,71,490 लोगों की 7 तरह की (टीबी, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग की गई। यह डेटा 28 दिसम्बर, 2023 तक परिलक्षित होता है।

 

 

 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेला (सीएचसी): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेले के तहत 37,664 मेलों में 1,54,41,950 लोगों का पंजीकरण हुआ। 1,10,05,931 रोगियों ने सामान्य ओपीडी से परामर्श लिया जबकि 49,67,675 रोगियों ने विशेषज्ञ ओपीडी से परामर्श लिया। 38,309 बड़ी सर्जरी और 1,30,760 छोटी सर्जरी की गई हैं। यह डेटा 28.12.2023 तक परिलक्षित होता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन

 

कर्नाटक में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया हरियाणा में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया ।

 

 

 

 

 

Article Tags:
· · ·
Article Categories:
Medical

Leave a Reply