Feb 6, 2023
109 Views
0 0

पोर्श इंडिया के लिए बिक्री के लिहाज़ से 2022 रहा अब तक का सबसे अच्‍छा वर्ष, 2021 के मुकाबले 64 प्रतिशत की वृद्धि

Written by

 

पोर्श इंडिया के लिए 2022 बिक्री के लिहाज़ से अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ वर्ष रहा है। पिछले साल के मुकाबले 2022 में कंपनी ने कारों की बिक्री में 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। इस अभूतपूर्व वृद्धि में कंपनी की एसयूवी और स्पोर्ट्स कारों की रेंज में खरीदारों की भारी दिलचस्पी का योगदान रहा है।

 

पिछले वर्ष में बिकी 474 कारों की तुलना में 2022 में कुल 770 कारों की रिटेल बिक्री दर्ज की गई जो 2014 से लेकर अभी तक पोर्श इंडिया का सर्वश्रेष्ठ परिणाम है। पोर्श इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, मोनोलितो वुजिसिक ने कहा कि यह मजबूत परिणाम 2021 में शुरू हुई तेज वृद्धि दर्शाता है, जिसे 2022 में जारी रखा गया।

 

वुजिसिक ने आगे यह भी कहा कि, “यह इवेंट हमारे ग्राहकों, हितधारकों और मित्रों को धन्यवाद देने का हमारा सही तरीका है, जिन्होंने पोर्श इंडिया का समर्थन किया है और वर्ष 2022 को अभी तक का सर्वश्रेष्ठ वर्ष बनाने में हमारी मदद की है। इसके अलावा यह वर्ष 2023 हमारे प्रवेश करने के साथ भारत में 718 Cayman GT4 RS के प्रीमियर के लिए एक सही मंच भी है।”

“2022 में हमने बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में तीन नए पोर्श सेंटर पार्टनर को नियुक्त किया, प्रि-अप्रूव्‍ड कारों पर 12 महीने के कवर का पोर्श अप्रूव्‍ड प्रोग्राम लागू किया, और एक महीने का रोमांचक पोर्श एक्सपीरियंस ट्रैक इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में 450 से अधिक उत्साही लोगों ने भाग लिया जिनमें से प्रत्येक को हमारे पूरी तरह से प्रशिक्षित पोर्श ड्राइविंग प्रशिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित और गतिशील वातावरण में सम्पूर्ण पोर्श रेंज का व्यावहारिक अनुभव करने का मौक़ा मिला।”

 

 

Article Tags:
· ·
Article Categories:
Business · Vehicles

Leave a Reply